पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सीख दी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
छात्राओं को बताया, आग लगने पर कैसे बचाएं जान
शासकीय जेपीबी गर्ल्स स्कूल में होमगार्ड जवानों ने आपदा प्रबंधन के संबंध में जानकारी दी
शासकीय जेपीबी गर्ल्स स्कूल में शनिवार को होमगार्ड के जवानों ने छात्राओं को आपदा प्रबंधन के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर आपदा के समय लोगों की जान बचाने के तरीके बताए गए। मास्टर ट्रेनर चेन सिंह ठाकुर ने छात्राओं को बताया कि किसी बिल्डिंग में भीषण आग लगी है और बिल्डिंग के ऊपर लोग फंसे हैं और उन लोगों को सुरक्षित बचाना है, इसके लिए एक रस्सी के सहारे से बिल्डिंग के ऊपर फंसे लोगों को सुरक्षित नीचे उतारने के संबंध में प्रैक्टिकल के माध्यम से बताया गया।

बिल्डिंग में आग के दौरान एक रस्सी में फंदा बनाकर ऊपर फसे व्यक्ति को बांधकर आसानी से नीचे उतारा गया। इसके बाद उसकी आंख और सिर में गंभीर चोट होने पर उसका प्राथमिक इलाज किस तरीके से किया जाए बताया गया। मास्टर ट्रेनर ने कुआं में गिरे व्यक्ति को बाहर निकालने का आसान तरीका भी बताया। इसके अलावा आपदा से निपटने के संबंध में अनेक जानकारी छात्राओं को दी गई। इस मौके पर स्कूल प्राचार्य एसपी बेग, शिक्षिक, शिक्षिकाएं, छात्राओं सहित होमगार्ड के जवान मौजूद थे।

दमोह। जेपीबी गर्ल्स स्कूल में होमगार्ड के जवानों ने छात्राओं को आपदा प्रबंधन के संबंध में जानकारी दी। बिल्डिंग में आग लगने पर ऊपर फसे लोगों को बचाने के तरीके बताए।

खबरें और भी हैं...