पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दो दुकानों के टेंडर निरस्त किए, दो को नोटिस

दो दुकानों के टेंडर निरस्त किए, दो को नोटिस

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दमोह। शहर के टाउन हाल परिसर में स्थित दो दुकानदारों द्वारा राशि जमा न करने पर उनके टेंडर निरस्त कर दिए गए हैं। सीएमओ सुधीर सिंह ने बताया कि दुकान नंबर 25 एवं 26 के संचालक द्वारा बीते दो साल में टैंडर प्रक्रिया के बाद एक रूपए की राशि नगर पालिका के खाते में जमा नहीं की है। कई बार नोटिस देने के बाद भी कोई जबाव नहीं दिया गया। जिसके चलते दोनों दुकानों का टेंडर निरस्त कर दिया गया है। अब उनके स्थान पर द्वितीय निविदाकार को दुकानें आवंटित की जाएंगी। इसी तरह दुकान नंबर 32 एवं 22 द्वारा भी शेष राशि जमा न करने पर नोटिस दिए गए हैं। यदि उनके द्वारा समय पर शेष राशि जमा नहीं की गई तो उनका भी टेंडर निरस्त कर दिया जाएगा। गौरतलब है कि वर्ष 2014 में नगर पालिका टाउन हाल में 36 दुकानों के टेंडर डाले गए थे।

खबरें और भी हैं...