बुंदेली दमोह महोत्सव का नृत्य श्री का आडिशन हुआ
दमोह| बुंदेली गौरव न्यास द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी बुंदेली दमोह महोत्सव का आयोजन तहसील ग्राऊड पर 15 से 24 फरवरी तक किया जा रहा है। जिसमें देश के ख्याति प्राप्त कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। शहर के कलाकारो को भी मंच प्रदान किया जाएगा। जिसमें नृत्य श्री प्रतियोगता स्वर श्री प्रतियोगिता के साथ साथ हास्य श्री प्रतियोगता एवं कौन है, दमदार जैसी प्रतियोगताओं के साथ ही कार्यक्रम होंगे। शनिवार को वित्त मंत्री जयंत मलैया ने मेला स्थल पहुंचकर जायजा लेते हुए मेला कार्यालय का उद्घाटन किया।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष देव नारायण श्रीवास्तव, जिला महामंत्री रमन खत्री, बुंदेली गौरव न्यास के सचिव प्रभात सेठ, कोषाध्यक्ष कैलाश शैलार, विमल लहरी, मोहित संगतानी, कैप्टन वाधवा, आदित्य सुरेका, राजीव अयाची, घनश्याम पाठक के अलावा बडी़ संख्या में लोगो की मौजूदगी रही। मानस भवन में नृत्य श्री प्रतियोगिता का आडीशन हुआ। जिसमें करीब 270 प्रतिभागियों ने प्रतिभा दिखाई।