तीन ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
तीन ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
दमोह|हटाथाना क्षेत्र के ग्राम भुनगुंवा निवासी उत्तम पिता कलू काछी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वहीं पटेरा थाना के बमुरिया निवासी भगवत पिता नारायण पटैल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इसी तरह नोहटा थाना के मौसीपुरा निवासी कमल सिंह पिता धनसिंह लोधी ने भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने सभी मामलों में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
कुल्हाड़ीसे हमला
दमोह|देहातथानांतर्गत ग्राम हथना निवासी रामशंकर पिता शेखलाल पटैल पर गांव के ही गुलजार रजक, मोनू रजक ने खेत में घुस जाने पर उस पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया।
दुपट्टाखींचने पर मामला दर्ज
दमोह|शहरके एक वार्ड में रहने वाली स्कूली छात्रा के साथ आरोपी लकी विश्वकर्मा, प्रतीक जैन, अभिषेक द्वारा दोपट्टा खींचने आपत्तिजनक कमेंट करने पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।