पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कलेक्टर को बताई हॉस्टल की बदहाली

कलेक्टर को बताई हॉस्टल की बदहाली

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरके शासकीय पिछड़ा वर्ग हॉस्टल के तीन दर्जन छात्रों ने बुधवार को नगरपालिका अध्यक्ष मनु मिश्रा के साथ कलेक्टोरेट पहुंचकर हॉस्टल की बदहाली के खिलाफ ज्ञापन सौंपा है। छात्रों ने कलेक्टर से सीधे बात करके अपनी समस्याएं विस्तार से रखी। कलेक्टर स्वतंत्र कुमार सिंह ने छात्रों को कारवाई का आश्वासन दिया है। पिछड़ा वर्ग हॉस्टल के छात्रों ने कलेक्टर को बताया कि हॉस्टल में उन्हें शासन की ओर से मिलने वाली सुविधाओं का लाभ नहीं दिया जा रहा है।

हॉस्टल में रहने वाले छात्रों को भोजन के लिए प्रतिमाह एक हजार रुपए दिए जाने का प्रावधान है, लेकिन पिछले तीन माह गुजर जाने के बाद भी छात्रों को एक रुपए भी नहीं मिला है। इसके आलवा आवास और शिक्षण सहित खेल गतिविधियों, कंप्यूटर शिक्षा का लाभ नहीं मिलने की भी शिकायतें की गई। इस मौके पर नपा अध्यक्ष मनु मिश्रा के साथ छात्र भूपेंद्र सिंह, रामकृष्ण पटैल, कपिल साहू, जितेंद्र कुर्मी, रेवाराम प्रजापति, नीलेश, तीरथ पटेल, भरत, अनिल प्रजापति सहित बड़ी संख्या में छात्र मौजूद थे।

दमोह। शहरके शासकीय पिछड़ा वर्ग हॉस्टल के छात्रों ने बुधवार को कलेक्टर से मिलकर हॉस्टल की समस्याओं को खिलाफ ज्ञापन दिया।