तहसील ग्राउंड चौराहा का लोकार्पण आज
दमोह। शहरके सौंदर्यीकरण की दिशा में बड़े स्तर पर किए जा रहे कार्यों की कड़ी में तहसील ग्राउंड के पास जेल तिराहा का काम पूरा हो गया है।
गुरुवार को नवरात्र के पहले दिन मप्र शासन के वित्त मंत्री जयंत मलैया तहसील चौराहा का लोकार्पण करेंगे। इसके अलावा वित्त मंत्री जयंत मलैया गुरुवार की सुबह 8.30 बजे इमलाई चौराहा में एंपोरियम का शुभारंभ, 11.30 बजे कृषि उपज मंडी दमोह में कृषि महोत्सव में प्रचार रथ को रवाना एवं दोपहर 1 बजे सागर नाका में ट्रैक्टर एजेंसी का शुभारंभ करेंगे। वहीं 26 सितंबर की सुबह 10 बजे गांव तिंदनी में सामुदायिक भवन का लोकार्पण, 10.30 बजे राजघाट पपरिया सामुदायिक के भवन के लोकार्पण, 11 बजे दमोह केनरा बैंक की नवीन शाखा का शुभारंभ करेंगे। इसी दिन वे कलेक्टोरेट सभाकक्ष में बैठक लेंगे। दोपहर 1 बजे उर्दू स्कूल के भवन का लोकार्पण करेंगे।