वैश्य महासम्मेलन की मासिक बैठक का आयोजन
दमोह। वैश्य महासम्मेलन की जिला इकाई दमोह के आजीवन सदस्यों की मासिक बैठक मंगलवार को इटोरया वाटिका में आयोजित की गई। जिसमें महिला सदस्यों सहित लगभग 100 सदस्यों ने अपनी उपस्थिति प्रदान करके विभिन्न सामाजिक विषयों पर अपने विचार रखे। राजेन्द्र अग्रवाल ने जिला स्तर पर आजीवन सदस्यों के सम्मेलन आयोजित करने की बात कही तथा साथ ही नवम्बर दिसम्बर में दमोह में किए जाने वाले वैश्य परिचय सम्मेलन की जानकारी प्रदान की। बैठक में वैश्य बंधुओं के द्वारा ब्लड ग्रुप की डायरेक्टरी तैयार करके जरूरतमंद को ब्लड उपलब्ध कराने की बात कही। बैठक संरक्षक विमल लहरी, जिला अध्यक्ष राकेश अग्रवाल, उपाध्यक्ष सुशील गुप्ता, नगर अध्यक्ष श्री कैलाश शेैलार युवा अध्यक्ष गणेश अग्रवाल, महामंत्री सुधीर असाटी जी, प्रचार मंत्री श्री पदम इटोरया, लक्ष्मी अग्रवाल, तथा समिति के अन्य सदस्य मौज्ूद थे।
स्वयंसेवकोंका किया स्वागत
पथरिया।पथरिया रेलवे स्टेशन पर बुधवार को स्वंयसेवकों का स्वागत किया गया। ज्ञात को दमोह मे राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का काॅलेज विद्यार्थी शिविर का आयोजन किया गया था। जहां स्वयं सेवकों द्वारा सात दिन का प्रशिक्षण दिया प्राप्त किया। सात दिन बाद लौटे स्वंयसेवकों का संघ कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।