- Hindi News
- दमोह|अग्रसेन जयंतीकी पूर्व संध्या पर शहर में बुधवार की शाम
दमोह|अग्रसेन जयंतीकी पूर्व संध्या पर शहर में बुधवार की शाम
दमोह|अग्रसेन जयंतीकी पूर्व संध्या पर शहर में बुधवार की शाम भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस मौके पर समाज के लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे। गुरुवार को अग्रवाल धर्मशाला में अग्रसेन जयंती पर हवन-पूजन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। शहर के फुटेरा वार्ड स्थित अग्रवाल धर्मशाला से अग्रसेन जयंती समारोह की पूर्व संध्या पर शोभायात्रा निकाली गई। शाेभायात्रा शाम 5.30 बजे गाजे-बाजे के साथ शुरू हुई। जो पुराना थाना, टॉकीज तिराहा, बकौली चौराहा, धंटा घर होते हुए वापस अग्रवाल धर्मशाला में समाप्त हुई। शोभायात्रा में अग्रसेन महाराज की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। इसके अलावा अनेक स्वरूपों की झांकियां भी लोगों के बीच आकर्षण रहीं। समाज की महिलाएं और युवतियों के अलावा समाज के युवाओं ने डीजे-बैंड की धुनों पर थिरकते हुए अग्रसेन महाराज के जयकारे लगाए।
अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकाली शोभायात्रा