भाजपा आज मनाएंगी दीनदयाल उपाध्याय जयंती
दमोह। एकात्ममानववाद के जनक पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर आज गुरुवार को भाजपा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करेगी। इसी तारतम्य प्रातः 11 बजे पं. दीनदयाल उपाध्याय पार्क जटाशंकर एवं सायं 5 बजे जिला भाजपा कार्यालय में कार्यक्रमों का आयोजन होगा। मीडिया प्रभारी कपिल सोनी ने बताया कि उक्त कार्यक्रमों में कैबिनेट मंत्री जयंत मलैया, सांसद प्रहलाद पटैल, जिलाध्यक्ष नरेंद्र व्यास मौजूद रहेंगे। उन्होंने सभी से आयोजन में उपस्थित होने को कहा है।