पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • युवा उत्सव में बिखर रहे कला के रंग

युवा उत्सव में बिखर रहे कला के रंग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
युवाउत्सव के तहत कॉलेज स्तर पर विविध कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। स्थानीय कमला नेहरू एवं टाइम्स कॉलेज में बुधवार को स्पॉट पेंटिंग, पोस्टर निर्माण, कार्टूनिंग, प्रश्नमंच, वाद विवाद, क्लेमाॅडलिंग रंगोली प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। सुबह 11 बजेे सायं 5 बजे तक छात्राओं द्वारा विविध आयोजन किए गए। युवा उत्सव प्रभारी डाॅ. रेखा जैन ने बताया कि क्लेमॉडलिंग प्रतियोगिता में सुनीता पटेल, काेलाज में नेहा ठाकुर स्पॉट पेंटिंग में नैसी जैन प्रथम स्थान पर रहीं। गुरुवार को एकल गायन, वादन, समूह गायन, प्रहसन, एकांकी नाटक, मूक अभिनव सहित अन्य प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. केपी अहिरवाल, डॉ. एसपी पचौरी, डॉ. आलोक जैन, कुसुम पाठक, किरण जैन्, मालती नायक, डॉ. शोभा, डॉ. र|ेश सराफ मौजूद थे।

वहीं कॉलेज में प्रतिभागियों की प्रस्तुती का निर्णायक मंडल के सदस्य एसके जैन, ऋतु अग्रवाल तथा सुमन अग्रवाल ने मौजूद रहे। प्राचार्य डॉ. अनिल गुप्ता ने पिछले साल विश्वविद्यालय स्तर युवा उत्सव में भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं के प्रमाण पत्र वितरित किए। कार्यक्रम में सुशील गुप्ता, रेखा ताम्रकार, आशुतोष खरे सहित अन्य स्टॉफ मौजूद रहा।

पीजीकॉलेज में नहीं हुआ आयोजन

शासकीयपीजी कॉलेज में युवा उत्सव के दौरान बुधवार को एक भी कार्यक्रम आयोजित नहीं किया गया। यहां पर छात्र-छात्राओं द्वारा कार्यक्रम में भाग लेने कोई उत्साह नहीं दिखाया। गौरतलब हो कि उच्च शिक्षा विभाग द्वारा पूर्व से ही सूचना जारी कर युवा उत्सव को भव्यता से मनाने के निर्देश दिए गए थे लेकिन पीजी कॉलेज प्रबंधन द्वारा छात्रों को पहले से काेई जानकारी नहीं दी। बताया गया है कि एक दो दिन पहले ही छात्रों को कार्यक्रम की जानकारी दी गई जिसके चलते कोई भी इसमें भाग लेने को तैयार नहीं हुआ। युवा उत्सव प्रभारी डॉ. कमल चौरसिया ने बताया कि कॉलेज प्रबंधन द्वारा छात्रों को कार्यक्रम में भाग लेने पूर्व से ही जानकारी दी गई थी, लेकिन छात्रों की अरूचि के कारण बुधवार को एक भी कार्यक्रम नहीं हुआ। अब गुरुवार को सभी प्रतियोगिताएं आयोजन एक साथ कराएं जाएंगे।

दमोह। युवाउत्सव के तहत समूह गायन और रंगोली की प्रतियोगिताएं कराई गईं।