- Hindi News
- गोपाल पुरस्कार योजना का जिला स्तरीय समारोह आज
गोपाल पुरस्कार योजना का जिला स्तरीय समारोह आज
दमोह। मप्रशासन पशुपालन विभाग की गोपाल पुरस्कार योजना का जिला स्तरीय कार्यक्रम गुरुवार को आयोजित किया जाएगा। इस कृषि महोत्सव का शुभारंभ कृषि उपज मंडी दमोह में वित्त मंत्री जयंत कुमार मलैया के मुख्य आतिथ्य एवं सांसद प्रहलाद पटेल की अध्यक्षता में दोपहर 1 बजे से होगा। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष अनीता सिंह, जिला पंचायत सदस्य करन सिंह, जनपद अध्यक्ष मुकेश यादव और मंडी अध्यक्ष सुनीता सिंह विशिष्ट अतििथ होंगी।