पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कई सालों से कब्जा जमाए हंै कर्मचारी

कई सालों से कब्जा जमाए हंै कर्मचारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सामुदायिकस्वास्थ्य केंद्र बटियागढ़ के शासकीय आवासों पर जिन कर्मचारियों के स्थानांतरण 10 साल पहले हो चुका हैं वे आज भी वह शासकीय आवास पर अपना कब्जा जमाए हुए हैं, लेकिन इस ओर स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार अस्पताल परिसर मे बने आवासों पर संविदा कर्मचारी अपना कब्जा बनाए हुए हैं। जबकि संविदा कर्मचारियों को सरकारी आवास में रहने की पात्रता नहीं है। स्थानीय निवासियों ने बताया कि संविदा पर नियुक्त कर्मचारी रोजाना अपडाउन भी करते हैं। जिससे रात के समय अस्पताल में एवं शासकीय आवासों में कोई भी कर्मचारी नहीं रहते। इस कारण लोगों को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है।

लोगों को मजबूरी में दमोह मुख्यालय पर इलाज कराने जाना पड़ रहा हैं। ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर से जांच करने की मांग की है। इस संबंध में सीएमएचओ डॉ. ओपी गौतम का कहना है कि जानकारी मिली है। जिन कर्मचारियों का स्थानांतरण हो चुका है उन्हें नोटिस के माध्यम से आवास खाली कराने के आदेश दिए जाएंगे। वहीं संविदा श्रेणी कर्मचारियों से आवास जल्द ही खाली कराए जाएंगे।