पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिक्षा का अभाव लैंिगक अपराधों जैसे कार्यों को जन्म देता है: कलेक्टर

शिक्षा का अभाव लैंिगक अपराधों जैसे कार्यों को जन्म देता है: कलेक्टर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिक्षाका अाभाव लैंगिक अपराधों जैसे कार्यों को जन्म देता है। आज की कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य है बच्चों को कहीं कहीं मोटीवेअ करना। परिजन अपने बच्चों को संरक्षण में रखें। हमें बच्चों के प्रति जागरूकता पर ध्यान देने की जरूरत है। बच्चे वातावरण अनुसार ही ढलते हैं, बच्चों को समझाए कि गलत और अच्छी बातें क्या है। यह बात कलेक्टर स्वतंत्र कुमार सिंह ने लैंगिक अपराधों से बालकों के संरक्षण अधिनियम विषय पर आधारित कार्यशाला में कही।

उन्होंने कहा कि आज के पहनावे पर हमें कमेंट नहीं कर सकते लेकिन बच्चो को मीटीवेट जरूर कर सकते हैं। गलत चीजों को रोकना गलत बातों को बढ़ावा देना होता है। उन्होंने कहा पहले की शिक्षा और अब की शिक्षा में बदलाव आया है, पहले शिक्षक धोती पहनकर और हाथ में डंडा लेकर स्कूल जाते थे। उन्होंने कहा सही को सही बोलना और गलत को गलत बोलना एक आदर्श समाज की निशानी होती है। हम अपने बच्चों को ऐसी शिक्षा दें कि बच्चे बाहर जाकर क्राईम ही करें। बच्चों के लिए शिक्षा ज्यादा ही महती रोल है, बच्चों को बताना हमारा कर्तव्य है कि बेटा गलत राह पर जाए।

उन्होंने कहा कि जिले में जितने भी विद्यालय और ग्राम पंचायतें है वहां जाए और बच्चों की उम्र को देखते हुए ऐसी भाषा का प्रयोग कर जानकाारी प्रदान करें जिससे बच्चे को किसी प्रकार का गलत संदेश जाए। उन्होंने कहा कि लैगिक अपराधों जैसे कार्य करने वाले व्यक्ति के स्थान का डेटा पुलिस अधिकारी अपने पास रखें ताकि आवश्यकता पड़ने पर अपराध को रोका जा सके। ऐसे अपराधिक व्यक्तियों के विरूद्ध धारा 110 कार्यवाही प्रस्तावित करें। उन्होंने कहा कि नवरात्रि का समय गया है और ऐसे समय पर इस प्रकार की घटनायें ज्यादातर होती है। इसके पीछे का कारण माता पिता एवं परिजन अपने परिचितों में व्यस्त हो जाते हैं, और बच्चे अपने ग्रुप में चले जाते हैं। साथ ही अनेक बार ऐसा अवसर आता है जब बच्चों को अकेला छाेड़ दिया जाता है। ऐसी स्थिति से बचना आवश्यक है। सभी मिलकर कार्य करें तो अपराध पर अंकश लग सकेगा। बैठक में अपर कलेक्टर अनिल शु्ला, सुधीर विद्याथी, डॉ. एलएन वैष्णव, प्रकाश श्रीवास्तव, अखिलेश चौबे, संजीव मिश्रा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

दमोह। कलेक्टाेरेटमें बुधवार को लैंगिक हिंसा कानून को लेकर कार्यशाला का अायोजन किया गया।