जाति प्रमाण पत्र की हुई समीक्षा
दमोह | राज्यशासन द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जाति प्रमाण पत्रों को तैयार किए जाने के संबंध में अपर कलेक्टर अनिल शुक्ला की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपस्थित एसडीएम अन्य अधिकारियों को आगामी 7 दिनों में लोक सेवा केंद्र दमोह, हटा एवं बटियागढ़ के संचालकों को आवेदन दर्ज कराने में गति लाने के आवश्यक निर्देश दिए हैं। उन्होंने कक्षा 2 से 12 तक आवेदनों को शिक्षा विभाग द्वारा तैयार कराकर लोक सेवा केंद्रों को उपलब्ध कराने, अभियान के तहत प्राप्त होने वाले आवेदनों को लोक सेवा केंद्र जांच कर ऑनलाइन दर्ज कराने सहित अन्य कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए।