पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मकान से टकराते हुए बिजली खंभे को बिछाता चला गया ट्रक

मकान से टकराते हुए बिजली खंभे को बिछाता चला गया ट्रक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहर के जबलपुर नाका क्षेत्र में हाइवे पर बीती रात एक तेज रफ्तार ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे के कारण सड़क पर करंट फैल गया, लेकिन रात का समय होने से कोई बड़ी अनहोनी नहीं हो पाई। हालांकि ट्रक की टक्कर से एक मकान क्षतिग्रस्त हुआ है और बिजली का खंभा सड़क पर बिछ गया। बिजली लाइन क्षतिग्रस्त होने से इस क्षेत्र की बिजली सप्लाई दोपहर तक ठप रही। शुक्रवार की रात 1 बजे जबलपुर की ओर से मंगलम रोड लाइंस का ट्रक एमपी 35 एचए, 0991 तेज रफ्तार में दमोह की ओर रहा था। ट्रक में सीमेंट की बोरियां लोड थीं। शहर की सीमा में दाखिल होने के बाद होटल महाराजा पैलेस के ठीक पहले यह ट्रक सड़क किनारे उतर गया और नालियों को तोड़ते हुए बारेलाल राठौर के मकान के छज्जे बिजली के खंभे से जा टकराया। इस हादसे में बारेलाल राठौर के मकान में ददारें गई और छज्जा क्षतिग्रस्त हो गया। बिजली का पोल जमीन में बिछ गया। ट्रक आगे जाकर नाला के बीच में धंस गया। बिजली का खंभा जमींदोज होते ही तारों में स्पार्किंग हुई और डीपी में भी फाल्ट हो गया। पूरे इलाके की अचानक बिजली चली गई। जब तक लोग हादसे की आवाज सुनकर घरों से निकले, आरोपी ट्रक से कूदकर भाग गए थे। तुरंत बिजली विभाग को घटना की जानकारी लेकर बिजली सप्लाई बंद कराई गई। सुबह पुलिस को भी घटना की जानकारी दी गई। बताया जा रहा है कि ट्रक ड्राइवर शराब के नशे में वाहन चला रहा था, जिस कारण संतुलन बिगड़ने से हादसा हो गया।

दमोह. जबलपुरनाका मारुताल के बीच सड़क किनारे एक ट्रक मिट्‌टी में धंस गया। ट्रक के सभी पहिए मिट्‌टी में धंस गए। बड़ी मशक्कत के बाद ट्रक को निकाला गया।