पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सड़क निर्माण में अतिक्रमण बाधा बने तो हटाएं : मंत्री

सड़क निर्माण में अतिक्रमण बाधा बने तो हटाएं : मंत्री

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहर का सर्वांगीण विकास किया जाएगा

भास्करसंवाददाता. दमोह

शहर के किल्लाई नाका स्टेट बैंक चौराहा पर शनिवार को 10 करोड़ की लागत से बनने वाली सड़कों का भूमि पूजन किया गया। बालाकोट मार्ग के शहरी क्षेत्र में 8.40 मीटर चौड़ी एवरेस्ट लॉज से पुराना आरटीओ कार्यालय तक और अन्य सड़क निर्माण कार्यो जिनकी लागत 10 कराेड़ 12 लाख के भूमिपूजन के बाद आयोजित समारोह को वित्तमंत्री जयंत मलैया ने कहा कि सड़क निर्माण में बाधा बनने वाले अतिक्रमण को सख्ती से हटाएं। उन्होंने कहा अतिक्रमण चाहे भाजपाईयों के हो या कांग्रेसियों के सिबंल देखकर काम करें, बल्कि हर अतिक्रमण को हटाकर सुंदर सड़क बनाएं।

उन्होंने कहा कि शहर में विकास के साथ ही सौंदर्यीकरण के कार्य भी कराए जाएंगे। दमोह शहर का सर्वागीण विकास करना है, सिर्फ चौड़ी सड़कें ही नहीं प्रापर ड्रेनेज सिस्टम की व्यवस्था की जाएगी।

वित्त मंत्री ने कहा शहर की अन्य सड़कों का निर्माण के साथ ही नाली भी बनवाई जाएगी। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री अधोसंरचना विकास योजना तहत 11 करोड़ 50 लाख रुपए की लागत से शहर की अधिकांश सड़कों का कार्य पूर्ण हो गया है, जो कार्य शेष है वह शीघ्र पूर्ण हो जाएगा।

मलैया ने कहा 10 करोड़ से अधिक लागत से सड़कें बनेंगी साथ ही पेवर ब्लॉक लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा सड़क गुणवत्तायुक्त बने, रास्ते में जो भी अतिक्रमण हो बिना भेदभाव तत्काल हटवाएं जाएं और कार्य तय समय सीमा में पूर्ण करवाए जाएं। मंत्री श्री मलैया ने कहा कि उक्त सड़क जो 2.20 किलोमीटर बनेगी, इसके साथ ही विश्राम भवन पहुंचमार्ग का चौड़ीकरण, विश्राम गृह मार्ग का चौड़ीकरण, ओवर ब्रिज से मुक्तिधाम मार्ग का चौड़ीकरण, तीन गुल्ली से इमलाई मार्ग का चौड़ीकरण और सागर मार्ग से इमलाई बायपास मार्ग का निर्माण किया जाएगा। श्री मलैया ने कहा दमोह जमुनिया बालाकोट मार्ग के शहरी हिस्से में पूर्व निर्मित सीमेंट कांक्रीट रोड की चौड़ाई 8.40 मीटर के दोनों ओर 4.50 मीटर मार्ग का चौड़ीकरण एवं बीच में यातायात विभाजन के लिए डिवाइडर बनाए जाएंगे। यह शहर की आदर्श सड़क होगी।

श्री मलैया ने पेयजल के संबंध में कहा नगर में पानी की विराट समस्या है, इसे बेहतर जल संरक्षण और समुचित प्रयास से दूर किया जाएगा। उन्होंने कहा शहर में जितने कूप-बावड़ी हैं का जीर्णोद्धार, साफ-सफाई करवाई जाएगी साथ ही पेयजल के सभी स्रोत साफ करवाने के निर्देश दि