पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रतनजोत के बीज खाने से सात बच्चे बीमार

रतनजोत के बीज खाने से सात बच्चे बीमार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दमोह. गैसाबादथाना क्षेत्र के खमरगौर में शनिवार की शाम रतनजोत के बीज खाने से सात बच्चों की तबियत बिगड़ गई। जिन्हें रात करीब 10 बजे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया गया है कि स्कूल से घर जाते समय बच्चों ने गांव के पास बने तालाब के पास रतनजोत के बीज खा लिए। जिससे लवकुश पिता महेश पटेल (6), साहब पिता बाबूलाल पटेल (8), आेंकार पिता बाबूलाल पटेल (5), दामोदर पिता बाबूलाल (6), कृष्णप्रसाद पिता राजाराम पटेल (7), सचिन पिता रोहणी पटेल (5) एवं राकेश पिता रोहणी पटेल (10) की हालत बिगड़ गए। सभी का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है।