पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मंत्री सांसद आज बेलाताल, राजनगर तालाब जाएंगे

मंत्री सांसद आज बेलाताल, राजनगर तालाब जाएंगे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दमोह. जुझारघाटपरियोजना से राजनगर के लिए भेजे जाने वाले पानी के इंटकवेल, पाइप लाइन संबंधी पानी की समस्याओं का जायजा लेनेे प्रदेश के वित्त मंत्री जयंत कुमार मलैया और सांसद प्रहलाद सिंह पटेल रविवार को सुबह 9 बजे राजनगर पहुंचेंगे। इसके बाद सुबह 10 से 12 बजे शहर के बेलाताल जलाशय में सांसद द्वारा किए जाने वाले सफाई कार्य में मंत्री श्री मलैया भी श्रमदान करने पहुंचेंगे। सांसद पटेल दोपहर 1 बजे जबेरा विकासखंड के बगलवारा गांव के निवासियों को वाटर फिल्टर वितरण करने पहुंचेंगे। उल्लेखनीय है कि ग्रामीणों की ज्वलंत समस्या को मानवीय आधार पर लेते हुए सांसद श्री पटेल द्वारा स्वयं के प्रयास से ग्रामीणों को निःशुल्क वाटर फिल्टर वितरण किया जा रहा है। वहीं मलैया शाम 4 बजे दमोह हॉस्पिटल के पास ओम फ्रेक्चर एंड ट्रॉमा हास्पिटल का शुभारंभ करेंगे। शाम 7 बजे मानस भवन में नाट्य समारोह के समापन कार्यक्रम में शामिल होंगे।