- Hindi News
- जाति प्रमाण पत्र विशेष अभियान की बैठक 17 को
जाति प्रमाण पत्र विशेष अभियान की बैठक 17 को
दमोह. जातिप्रमाण पत्र विशेष अभियान की बैठक कलेक्टर स्वतंत्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में 17 दिसंबर को दोपहर 2 बजे से कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित की गई है। अपर कलेक्टर विकास एवं प्रभारी अधिकारी लोक सेवा प्रबंधन डॉ. जगदीश जटिया ने जिला शिक्षा अधिकारी, जिले के समस्त विकासखंड शिक्षा अधिकारियों एवं विकासखंड स्त्रोत समन्वयक के अलावा अध्यक्ष जाति प्रमाण पत्र विशेष अभियान समिति दमोह, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व दमोह, हटा, पथरिया, तेंदूखेड़ा, जिला संयोजक आदिम जाति कल्याण, जिला परियोजना समन्वयक जिला शिक्षा केंद्र दमोह, जिला प्रबंधक लोक सेवा तथा समस्त संचालक लोक सेवा केंद्र जिला दमोह को बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं।