क्रिसमस का बाल उत्सव, कैरोल सिंगिंग आज
शहर में इस साल मसीह समाज पूरे महीनेभर क्रिसमस के कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। रविवार को संडे स्कूल दिवस, आराधना कार्यक्रम, क्रिसमस ट्री, बाल उत्सव सहित कैरोल सिंगिंग के कार्यक्रम होंगे। आयोजन को लेकर सभी तैयारियां चर्च पंचायत अध्यक्ष डॉ. अजय लाल एवं चर्च पंचायत की पास्ट्रेट समिति के अध्यक्ष डॉ. विवर्त लाल के निर्देशन में पूरी कर ली गई हैं।
डॉ. लाल ने बताया कि क्रिसमस का मुख्य कार्यक्रम 25 दिसंबर को चर्च भवन में विशेष आराधना के साथ होगा। इस दिन क्रिसमस मिलन समारोह का आयोजन भी किया जाएगा।
क्रिसमस को लेकर 10 दिसंबर से शुरू हुए कार्यक्रमों के लिए अलग-अलग समितियां बनाई गई हैं। 14 दिसंबर को संडे स्कूल दिवस का आयोजन प्रभारी डॉ. इंदु लाल के निर्देशन में किया जाएगा। इस दिन सुबह 10 बजे समाजगृह में आराधना कार्यक्रम क्रिसमस ट्री का कार्यक्रम होगा। वहीं दोपहर 2 बजे से समाज गृह में बाल उत्सव का आयोजन होगा। शाम 6 बजे से कैरोल सिंगिंग होगा।
15 दिसंबर को महिला समिति का क्रिसमस कार्यक्रम शाम 5 बजे डॉ. पीवीलाल, एमवीराम, मोहनी सिंह की अगुवाई में होगा। 18 दिसंबर को वुमन ऑफ वर्ड का क्रिसमस कार्यक्रम शाम 5 बजे डॉ. शीला लाल के निर्देशन मेें होगा। 19 दिसंबर को सीवायएफ क्रिसमस कार्यक्रम शाम 6 बजे से समाजगृह में अभिजीत लाल, नवीन लाल के निर्देशन में होगा। 20 दिसंबर को मेरी मार्था सर्किल का क्रिसमस कार्यक्रम दोपहर 12 बजे डॉ. पीवीलाल के निवास पर इनकी ही अगुवाई में होगा। 21 दिसंबर को सुबह 10 बजे समाजगृह में रविवारीय आराधना होगी। संचालन मजीद मसीह करेंगे।
अतिथि वक्ता के संबोधन के बाद प्रभुभोज राजेश सॉलोमन करेंगे। 22,23 और 24 दिसंबर को शुभसंदेश गायन सुबह 10 बजे से शुरू होगा। इस कार्यक्रम के प्रभारी अवनीश अग्निभोज, आदित्य सिंह और विवियन राम, रचित डार्विन बनाए गए हैं। 25 दिसंबर को क्रिसमस आराधना सुबह 10 बजे चर्च भवन में होगी। संचालन लय स्टेनली लाल करेंगे। वक्ता अभिजीत लाल होंगे। इसी दिन दोपहर 12 बजे से क्रिसमस मिलन समारोह चर्च भवन परिसर में होगा।
दमोह। शहर में क्रिसमस का पर्व शुरू हो गया है। इसके तहत हर दिन मसीह समाज के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
>कार्यक्रमों के लिए प्रभारी नियुक्त किए गए