- Hindi News
- किसी ने कबड्डी तो किसी ने खो खो में दिखाया दमखम
किसी ने कबड्डी तो किसी ने खो-खो में दिखाया दमखम
स्थानीय स्टेडियम के खेल मैदान में राजीव गांधी खेल अभियान अंतर्गत जिला स्तरीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें कबड्डी, खो-खो, फुटबाल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में तेंदूखेड़ा, दमोह, पथरिया, जबेरा, हटा, बटियागढ़, पटेरा की लगभग 350 बालक एवं बालिका प्रतिभागियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सीनियर व्हालीबाल खिलाड़ी एसव्ही पटैरिया, खेल प्रकोष्ठ अध्यक्ष पवन तिवारी मोंटी रायकवार मौजूद रहे।
जिन्होंने प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को शील्ड, मेडल से पुरस्कृत किया। जिन प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। उनमें बालक वर्ग कबड्डी में प्रथम स्थान पर हटा, दूसरे पर दमोह एवं तीसरे स्थान पर बटियागढ़ की टीम विजयी रही। वहीं खो-खो में प्रथम पथरिया, द्वितीय दमोह, तृतीय तेंदूखेड़ा , फुटबाल में प्रथम बटियागढ़ द्वितीय हटा टीम रही। वहीं बालिका वर्ग में कबड्डी में प्रथम तेंदूखेड़ा द्वितीय पथरिया, तृतीय जबेरा, खो-खो में प्रथम तेन्दूखेडा, द्वितीय दमोह तृतीय पथरिया तथा टीम रही। खेल अधिकारी पीके भल्ला ने बताया कि आयोजन का प्रथम चरण 11 दिसंबर को हुआ था। जिसमें वालीबॉल, हैंडबॉल, एथलेटिक्स खेल का आयोजन किया गया था। जिसमें बालक वर्ग वालीबाॅल में प्रथम दमोह द्वितीय -पथरिया तृतीय-तेन्दूखेडा, हैंडबाॅल में प्रथम दमोह, द्वितीय जबेरा, बालिका वर्ग व्हालीबाल में प्रथम जबेरा द्वितीय-बटियागढ़, हैंडबाॅल में प्रथम दमोह द्वितीय जबेरा टीम विजयी रही।
एथलेटिक्समें इन्होंने बाजी मारी: एथलेटिक्सबालिका बालक वर्ग में 100 मीटर में प्रथम स्थान पर पूजा लोधी, पथरिया अमलेश कुशवाहा दमोह, द्वितीय वर्षा बंसल तेंदूखेड़ा नारायण पटैरिया हटा तृतीय राजुल यादव जबेरा, चंदन विश्वकर्मा जबेरा विजयी रहे। वहीं 400 मीटर दौड़ में दीक्षा यादव प्रथम, अफजल खान बटियागढ़, द्वितीय रोशनी लोधी जबेरा, संतोष पटेल हटा तीसरे स्थान नैन्सी आठ्या बटियागढ़ विजयी रहीं। 800 मीटर में प्रथम रोशनी यादव जबेरा, मुकुल शर्मा हटा, द्वितीय स्थान पर शोभा पटवा बटियागढ़, चंद्रभान प्रजापति जबेरा तीसरे स्थान पर राधा पटैल दमोह विजयी रहे।
1500 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान पर आरती लोधी जबेरा, पलास असाटी दमोह, द्वितीय लक्ष्मी महोबिया जबेरा, सौरव राठौर जबेरा तीसरे स्थान पर आरती चौरसिया बटियागढ़ राक