- Hindi News
- रजिस्ट्रेशन करने वाले एचएम प्राचार्य पर होगी कार्रवाई
रजिस्ट्रेशन करने वाले एचएम प्राचार्य पर होगी कार्रवाई
समग्रछात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत निजी एवं सरकारी स्कूलों द्वारा समय पर मैपिंग रजिस्ट्रेशन का काम नहीं कराया जा रहा है। बार-बार चेतावनी के बाद भी संबंधित स्कूलों के हेडमास्टर एवं प्राचार्य इस मामले को गंभीरता से नहीं ले रही है। ऐसे स्कूल के एमएम एवं प्राचार्यों के विरूद्ध जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।
बुधवार को एक्सीलेंस स्कूल में जिले भर के प्राचार्यों की बैठक में डीईओ एसके नेमा ने सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक छात्र की मैपिंग के साथ उसका रजिस्ट्रेशन होना भी जरूरी है। इसी से छात्रों को छात्रवृत्ति दी जाना है। लेकिन कार्य में लगातार लापरवाही बरती जा रही हैं। कलेक्टर के निर्देश हैं कि लापरवाही प्राचार्यों एचएम के विरूद्ध वेतन काटने के साथ एफआईआर दर्ज कराई जाए। इस दौरान डीईओ ने प्रत्येक स्कूल के प्राचार्य से उनके स्कूल की मैपिंग की जानकारी ली एवं जरूरी निर्देश दिए।