पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कुम्हारी में खोजने गए बाघ, मिला कुछ भी नहीं

कुम्हारी में खोजने गए बाघ, मिला कुछ भी नहीं

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुम्हारी क्षेत्र के हिनौता गांव में बाघ की खबर से दिनभर रही दहशत

भास्करसंवाददाता। दमोह

जिलेके कुम्हारी क्षेत्र के ग्राम हिनौता के समीप बाघ होने की खबर निराधार निकली। बुधवार को सगौनी रेंजर के नेतृत्व में विभागीय टीम दिन भर जंगल में सर्च करती रही लेकिन कहीं पर भी बाघ के निशान बाघ की मौजूदगी का सुराग नहीं लगा। जिसके टीम वापस लौट आई।

जानकारी के अनुसार ग्राम हिनौती के ग्रामीणों ने जंगल में तालाब के पास एक मवेशी (भैंस) को मरा हुआ पाया गया। जिसके शरीर पर पंजे के निशान पाए गए। जिसे देखकर ग्रामीणों ने उसे बाघ द्वारा मारे जाने की बात कही। बाघ की अफवाह हिनौती सहित आसपास के गांव में भी फैल गई। जिससे ग्रामीणजन दहशत में गए। साथ ही लोगों ने अपने मवेशियों को जंगल में भेजना भी बंद कर दिया था। मामले की जानकारी वन विभाग को दी गई। जिसके बाद बुधवार को सगौनी रेंजर एसके चौहान के नेतृत्व में वनकर्मियांे ने दिन भर जंगल की छानबीन की। इसके साथ ही जहां पर मवेशी मरा था उसकी भी जांच की गई तो पूरा मामला निराधार पाया गया। रेंजर श्री चौहान ने बताया कि भैंस की मौत किसी जानवर के द्वारा नहीं हुई है बल्कि कोई जहरीली चीज खाने से हुई है। हो सकता है मरने के बाद किसी जानवर ने उसे खाने की कोशिश की हो।

भेजीथी टीम

इससंबंध में एसडीओ वन विभाग एमएस उइके का कहना है िक हिनौती क्षेत्र में बाघ होने की जानकारी मिली थी। जिसके बाद सगौनी रेंजर के साथ टीम को भेजकर छानबीन कराई गई। जिसके बाद पूरा मामला निराधार पाया गया। मवेशी की मौत किसी जंगल जानवर से नहीं हुई है।