पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शहरवासियों को प्रतिदिन मिलेगा पानी

शहरवासियों को प्रतिदिन मिलेगा पानी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मिशनजुझारघाट के तहत 10 करोड़ की लागत से बनने वाले आधुनिक फिल्टर प्लांट बुधवार को नगर पालिका अध्यक्ष मालती असाटी ने भूमिपूजन किया। वर्तमान फिल्टर प्लांट के बाजू से बनने वाले फिल्टर प्लांट को सबसे आधुनिक तरीके से बनाया जाएगा। इसके बनने के बाद शहरवासियों को आगामी 40 साल तक पेयजल समस्या से छुटकारा मिल जाएगा।

सीएमओ सुधीर सिंह ने बताया कि यहां पर 31.3 एमएलडी का जलशोधन संयंत्र बनाया जा रहा है। जिसमें क्लेरीफ्कूलेटर, केमीकल हाऊस, फ्लेश मिस्कर, एलम डोजिस शामिल हैं।

इसके पास ही 7.5 लाख लीटर का संपबेल भी बनेगा। पानी जहां से शहर की विभिन्न टंकियों तक पानी पहंुचेगा। इसके बाद यह पानी शहर के घर-घर सप्लाई किया जाएगा। इंजीनियर मेघ तिवारी ने बताया कि इस फिल्टर प्लांट में खास बात यह रहेगी कि यहां पर पानी की जांच के लिए एक लेबोटरी भी बनाई जाएगी। जिससे यहां पर पानी की शुद्धता की नियमित जांच हो सकेगी। उन्होंने बताया कि फिल्टर प्लांट बनाने का ठेकेा एसएमसी कंपनी मंुबई द्वारा किया जा रहा है। जिसके लिए दो साल समय सीमा रखी गई है। लेकिन हमारा प्रयास है कि इस कार्य को एक साल में पूर्ण कर लिया जाएगा। वर्तमान में गर्मी के मौसम को देखते हुए जुझारघाट से राजनगर तक पाइप लाइन बिछाने का काम तीव्र गति से चल रहा है। जो मार्च तक पूरा हो जाएगा। इस अवसर पर नगर पालिका के सभी पार्षद अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

नए फिल्टर प्लांट के लिए बुधवार को नपा अध्यक्ष मालती असाटी ने भूमिपूजन किया।