तो 18 से कार्यालयों में तालाबंदी
गुना में एसडीएम से अभद्रता की घटना के विरोध में अधिकारियों ने सौंपा ज्ञापन
भास्करसंवाददाता। दमोह
राज्यप्रशासिनक सेवा महासंघ के आह्वावान पर गुना जिले के राघोगढ़ में एसडीएम से अभद्रता की घटना के विरोध में महासंघ की जिला इकाई द्वारा कलेक्टर स्वतंत्र कुमार सिंह एडीएम अनिल शुक्ला को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से बताया गया है कि गुना जिले के राघोगढ़ में पदस्थ एसडीएम रिंकेश वैश्य पर अस्पताल के उद्घाटन के दौरान स्थानीय सांसद उनके साथियों द्वारा अभद्रता कर मारपीट की गई। इस घटना का राज्य प्रशासनिक सेवा संघ कड़ा विरोध करता है। इसके साथ ही आरोपियों पर कार्रवाई के लिए शासन को एक सप्ताह का समय दिया गया है। यदि 18 फरवरी तक इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई जिले के सभी प्रमुख कार्यालयों में तालाबंदी कर काम बंद कर दिया जाएगा।
इस संबंध में एसडीएम मनोज सिंह ठाकुर ने बताया कि प्रदेश में शासकीय अधिकारयों कर्मचारियों के साथ मारपीट के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। पिछले 10 साल के दौरान प्रदेश के शासकीय कर्मचारियों के साथ मारपीट के 14 हजार मामले सामने आए हैं। इसके बावजूद भी आरोपियों पर ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है। इस अवसर एसडीएम मनोज सिंह ठाकुर, संयुक्त कलेक्टर नंदा भलावे, डिप्टी कलेक्टर केपी पांडे, तहसीलदार मनोज श्रीवास्तव सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे।