पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बोर्ड परीक्षा के 5 केंद्र संवेदनशील, 5 अतिसंवेदनशील

बोर्ड परीक्षा के 5 केंद्र संवेदनशील, 5 अतिसंवेदनशील

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
माध्यमिक शिक्षा मंडल ने घोषित की अतिसंवेदनशील केंद्रों की सूची, बोर्ड ने प्राइवेट परीक्षार्थियों के सभी केंद्रों को अतिसंवेदनशील माना

माध्यमिकशिक्षा मंडल ने मार्च के पहले सप्ताह में शुरू होने वाली बोर्ड परीक्षा के लिए जिले में संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील परीक्षा केंद्र घोषित कर दिए हैं। जिसमें 5 अतिसंवेदनशील एवं 5 संवेदनशील केंद्र हैं। बोर्ड ने प्राइवेट परीक्षार्थियों के सभी केंद्रों को अतिसंवेदनशील माना है। वहीं पूर्व के वर्षों में नकल सहित अन्य व्यवस्थाएं गड़बड़ होने के कारण दूसरे केंद्रों को संवेदनशील की श्रैणी में रखा है। बोर्ड ने इन परीक्षा केंद्रों पर कड़ी नजर रखने के लिए विशेष निर्देश जारी किए हैं। इसमें नियमित जांच प्रेक्षाकों की नियुक्ति और जरूरत होने पर वीडियो रिकार्डिंग कराना भी शामिल है। जिले के निजी स्कूलों के परीक्षार्थियों के लिए सरकारी स्कूलों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इनमें दसवीं एवं बारहवीं के करीब 31791 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। वहीं प्राइवेट के रूप में परीक्षा देने वाले छात्र भी सरकारी स्कूलों में ही बैठेंगे। इन परीक्षा केंद्रों पर एक डिप्टी कलेक्टर या रिटायर्ड प्राचार्य की ड्यूटी लगाई जाएगी।

आएहैं निर्देश

डीईओएसके नेमा का कहना है िक माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा अतिसंवेदनशील एवं संवेदनशील केंद्रों की सूची जारी की गई है। इन केंद्रों पर विशेष नजर रखने के निर्देश प्राप्त हुए हैं। परीक्षा पारदर्शी एवं शांतिपूर्वक बनाने के लिए विभाग द्वारा विशेष उड़नदस्ते गठित किए जा रहे हैं। इस बार परीक्षा के एक दिन पहले ही शिक्षकों को उनकी ड्यूटी का पता चलेगा।



इन केंद्रों पर रहेगी विशेष नजर

परीक्षाओंके लिए जिले के 82 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें कक्षा दसवीं के 19467 एवं कक्षा बारहवीं के 12324 छात्र परीक्षा में शामिल होंगे। जिन स्कूलों को अतिसंवेदनशील घोषित किया गया है उनमें शासकीय एक्सीलेंस स्कूल दमोह, एमएलबी स्कूल दमोह, शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल हिंडोरिय, शासकीय कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल हिंडोरिया, शासकीय एक्सीलेंस स्कूल बटियागढ़ शामिल हैं। वहीं शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल किशुनगंज, शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल मडियादो, शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल सिंग्रामपुर एवं सरस्वती हायर सेकेंडरी स्कूल दमोह को संवेदनशील घोषित किया गया है। माध्यमिक शिक्षा मंडल ने विशेष नजर रखने के निर्देश जारी किए हैं।

इनस्कूलों के परीक्षा केंद्र बंद

माध्यमिकशिक्षा मंडल ने इस बार जिन स्कूलों के परीक्षा केंद्रों को बंद किया है। उनमें शासकीय केशवराम पांडे कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल दमोह, हाईस्कूल हिनौती पुतरीघाट, सरस्वती हाईस्कूल पथरिया, जागेश्वरनाथ हायर सेकेंडरी स्कूल हिंडोरिया, सरस्वती हाईस्कूल जबेरा, गुरूकुल उमावि तेंदूखेड़ा के नाम शामिल हैं। इसी तरह इस बार पांच नए स्कूलों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। जिसमें शासकीय हाईस्कूल मारूताल, हाईस्कूल असलाना, लाल बहादुर शास्त्री हायर सेकेंडरी स्कूल दमोह, शशसकीय कन्या उमावि हिंडोरिया एवं शासकीय हाईस्कूल कांटी शामिल हैं। इसी तरह शासकीय हाईस्कूल हिरदेपुर, बेलखेड़ी, समन्ना, सलैया एरोरा एवं सरस्वती स्कूल दमोह को रिजर्व में रखा गया है।

जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय।

शिक्षा विभाग