पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अतिथि शिक्षक बनी जनपद सदस्य

अतिथि शिक्षक बनी जनपद सदस्य

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दमोह | जनपदपंचायत दमोह के अंतर्गत आने वाले बडयाऊ के प्राइमरी स्कूल में पदस्थ एक अतिथि शिक्षक मनीषा पवन तिवारी जनपद सदस्य निर्वाचित हुई हैं। अब चुनाव जीतने के बाद वह गांव-गांव में शिक्षा का उजयारा फैलाने का काम करेंगी। शहर के समीपी ग्राम चौपराखुर्द निवासी मनीषा तिवारी ने बताया कि भले ही वह चुनाव जीत गई हैं लेकिन वह शिक्षा देने का काम जारी रखेंगी। उन्होंने कहा कि वह अपने जनपद क्षेत्र मारूताल, ग्वारी एवं चौपराखुर्द में विकास के साथ-साथ शिक्षा के लिए विशेष प्रयास करेंगी। अभी तक वह स्कूल में शिक्षा देती थीं लेकिन अब वह ऐसे बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान देंगी जो आर्थिक स्थित या किसी कारणवश पढ़ाई से वंचित रह जाते हैं। हर बच्चे को पुस्तकों ड्रेस की व्यवस्था भी कराएंगी। उन्होंने कहा कि शिक्षा के बाद वह गांव की सफाई पर विशेष ध्यान देंगी। नाली निर्माण के साथ खंबों पर स्ट्रीट लाइट भी लगाई जाएगी। इस कार्य में उनके पति पवन तिवारी ने भी पूरा सहयोग करने की बात कही है।

उनकी जीत पर गांव में विजय जुलूस निकाला गया।