पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • महाशिवरात्रि पर कई कार्यक्रम होंगे

महाशिवरात्रि पर कई कार्यक्रम होंगे

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दमोह| श्रीनर्मदेश्वर महादेव सेवा समिति की बैठक स्थानीय पुरैना तालाब स्थित श्री नर्मदेश्वर महादेव मंदिर परिसर में हुई। बैठक में आगामी 17 फरवरी को महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में विविध धार्मिक कार्यक्रमों के आयोजन के संबंध में चर्चा हुई। जिसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि महाशिवरात्रि को सुबह 7 बजे भगवान शिवजी का पूजन-अर्चन, अभिषेक एवं प्रसाद वितरण किया जाएगा। रात्रि में भगवान का विधिवत पूजन-अर्चन, प्रसाद वितरण एवं विवाहोत्सव मनाया जाएगा। रात में पुनः अभिषेक किया जाएगा। इस दौरान रातभर भजन कीर्तन आयोजित किए जाएंगे। बैठक में प्रमुख रूप से पार्षद नितिन चौरसिया, रामेश्वर सेन, कमलेश चौरसिया, पप्पू ठाकुर, उम्मा चौरसिया, आशीष पंडा, सोनू चौरसिया, राजेन्द्र चौरसिया उपस्थित थे।