बालिका को परिवार से मिलाया
दमोह| बालकल्याण समिति के समक्ष स्वाधार सेल्टर होम जबलपुर से बालंटियर विनीता कुलस्ते द्वारा बालिका मालती को बाल कल्याण समिति को सौंपा गया। बालिका को बाल कल्याण समिति ने पूर्व में 9 सितंबर 2014 को स्वाधार होम जबलपुर भेजा था। मंगलवार को बालिका को पिता वीरन सिंह ने समिति के समक्ष उपस्थित होकर अपनी सुपुर्दगी में लेने आवेदन किया था। समिति द्वारा बच्ची उसके परिवार वालों से बातचीत की। विधि अधिकारी मनीष खरे द्वारा बालिका की काउंसलिंग की गई। अध्यक्ष सुधीर विद्यार्थी ने बालिका के पिता को समझाइश देकर बालिका का ख्याल रखने कहा गया। इस अवसर पर सदस्य प्रशांत असाटी, सुनील बेजीटेरियन, भावना सोनी, जुग्गन, पंचम सिंह, मनीष खरे मौजूद थे।