छेड़छाड़ के आरोपी की पुलिस नहीं लिख रही शिकायत, सौंपा ज्ञापन
छेड़छाड़ के आरोपी की पुलिस नहीं लिख रही शिकायत, सौंपा ज्ञापन
दमोह। हटा थानांतर्गत ग्राम सड़क हरदुआ निवासी एक महिला ने मंगलवार को एसपी से शिकायत कर छेड़छाड़ के आरोपी पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित महिला ने ज्ञापन में बताया है कि सोमवार को गांव के सुरेश पटेल ने शराब के नशे में घर में घुसकर बुरी नियत से हाथ पकड़ लिया और छेड़छाड़ करने लगा। चिल्लाने पर उसकी जेठानी व सास आ गए। सुरेश ने मुझे धक्का दिया और जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। जब उसने 100 नंबर पर फोन लगाया तो पुलिस ने आकर सुरेश की प्लेटीना गाड़ी हटा थाने ले गई। जब वह हटा थाने गई तो वहां पर उसके बताए अनुसार रिपोर्ट नहीं लिखी गई और जबरन अगूंठा लगवा दिया गया। पीड़िता ने एसी से कार्रवाई की मांग की है।