हिंडोरिया में पेंशनर्स एसोसिएशन का मिलन समारोह हुआ
हिंडोरिया में पेंशनर्स एसोसिएशन का मिलन समारोह हुआ
हिंडोरिया| पेंशनर्स एसोसिएशन मप्र भोपाल जिला शाखा दमोह उपतहसील हिंडोरिया के पेंशनर्स का मिलन समारोह धनीराम चौरसिया के निवास पर मनाया गया। जिसमें दमोह से पधारे उपप्रांताध्यक्ष एचएन सिंह, प्रांतीय सचिव एस खरे, जिलाध्यक्ष जगदीश चौबे, परषोत्तम सेन, संगठन सचिव सत्यम पांडे, उप तहसील अध्यक्ष एसआर मोदी, उपाध्यक्ष नारायण सिंह, सचिव घनश्याम उपाध्याय, संगठन मंत्री राम सिंह अहिरवार गायत्री परिवार के परिवारजन गंगाराम पटेल मौजूद रहे। इस दौरान कौशल प्रसाद चौरसिया के निधन पर सभी ने दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की।