गौशाला के लिए शासकीय जमीन आवंटन की मांग
गौशाला के लिए शासकीय जमीन आवंटन की मांग
दमोह| अग्रवाल जनजागरण समाज कल्याण समिति के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को कलेक्टोरेट पहुंचकर एक ज्ञापन कलेक्टर को दिया है। जिसमें गौशाला के लिए शासकीय जमीन आवंटन की मांग की है। समिति के विकास अग्रवाल ने बताया कि शहर में एक भी गौशाला नहीं है। इसलिए हम सभी सदस्य चाहते हैं कि शहर में गौशाला का निमार्ण किया जाए। उन्होंने बताया कि दमोह देहात थाना के सामने शासकीय जमीन आवंटित है जिस पर किसी ने कब्जा कर रखा है। वह जगह खाली कराकर समिति को नि:शुल्क रूप में प्रदान कराई जाए इस मौके पर गणेश अग्रवाल, रवि अग्रवाल, लकी गांगरा, कपिल अग्रवाल सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।