बच्चों के लिए 10 को खिलाई जाएगी दवा
बच्चों के लिए 10 को खिलाई जाएगी दवा
दमोह| राष्ट्रीय कृमि नाशन दिवस 10 फरवरी के मौके पर पेट के कीड़े मारने एवं पटारों से सुरक्षित करने के लिए ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के 1 से 2 वर्ष के बच्चों को आधी एलबेंडाजोल गोली का सेवन क्रस करके कराया जाएगा। शासकीय एवं अनुदान प्राप्त शालाओं, आंगनवाड़ी सह ग्राम आरोग्य केंद्रों में स्वास्थ्य विभाग, महिला बाल विकास तथा शिक्षा विभाग के सहयोग से एलबेंडाजोल गोली खिलाई जाएगी। कलेक्टर डॉ. श्रीनिवास शर्मा ने बच्चों के अभिभावकों एवं नागरिकों से आग्रह किया है कि बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर को बेहतर बनाने के लिए सेवा का लाभ उठाएं।