पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अध्यापक संघ कल सौंपेगा ज्ञापन

अध्यापक संघ कल सौंपेगा ज्ञापन

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दमोह|अध्यापक संवर्ग की महिलाओं को संतान पालन अवकाश से वंचित करने एवं विसंगति रहित छटवें वेतनमान के आदेश शीघ्र जारी करने की मांग को लेकर महिला मोर्चा द्वारा 11 फरवरी को ज्ञापन दिया जाएगा। महिला मोर्चा की दीप्ति चौबे, आभा नायक, किरण उपाध्याय, रानूवाला श्रीवास्तव ने बताया कि अध्यापक संवर्ग की महिलाओं को 730 दिन के संतान पालन अवकाश को न देने के निर्देश तथा अवकाश ले चुकी महिलाओं के अवकाश निरस्त करने से महिलाओं में आक्रोश है। महिला मोर्चा की विनीता जैन, रेणु गुप्ता, राजलक्ष्मी सिंह, सुधा कनोजे ने कहा की छटवें वेतनमान के आदेश विसंगति रहित शीघ्र जारी किए जाएंगे। इन्हीं दो मांगों को लेकर सभी जिलों सहित दमोह जिले में 11 फरवरी को कलेक्टोरेट पहुंचकर शाम 4 बजे मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन दिया जाएगा। गौरतलब है कि इस आदेश के जारी होने के बाद हिरदेपुर संकुल प्राचार्य द्वारा शासकीय बालाकोट स्कूल में पदस्थ शिक्षिका ज्योति अग्रवाल को 12 दिसंबर 2015 को जारी किया गया आदेश भी निरस्त कर दिया है और उन्हें स्कूल में उपस्थिति देने के आदेश जारी किए गए हैं।

जिससे शिक्षकों में रोष व्याप्त है।





खबरें और भी हैं...