पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नेशनल लोक अदालत में निपटाए गए 17 हजार प्रकरण

नेशनल लोक अदालत में निपटाए गए 17 हजार प्रकरण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
2 करोड़ 35 लाख 22 हजार 937 रुपए की हुई वसूली

भास्करसंवाददाता. दमोह

जिला कोर्ट परिसर सहित जिले हटा, पथरिया में शनिवार को वृहद नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया। जिसमें जिलेभर के कुल 33485 प्रकरण रखे गए थे जिनमें से 17000 प्रकरणों का निराकरण किया गया। नेशनल लोक अदालत में प्रकरणों के निराकरण के साथ 2 करोड़ 35 लाख 22 हजार 937 रुपए की वसूली की गई।

शनिवार को कोर्ट परिसर में नेशनल लोक अदालत का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में जिला एवं सत्र न्यायाधीश बीके श्रीवास्तव, विशेष न्यायाधीश तारकेश्वर सिंह, कलेक्टर स्वतंत्र कुमार सिंह, एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा पूर्व विधायक एडवोकेट आनंद श्रीवास्तव, अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष कमलेश भारद्वाज, विधिक अधिकारी ब्रजेश पटेल, वकील अनुनय श्रीवास्तव मौजूद रहे। इस अवसर पर जिला न्यायाधीश बीके श्रीवास्तव ने कहा कि लोक अदालत से लोगों को उचित न्याय मिलने के साथ उनके समय की बचत भी होती है। अतिथियों के उद्बोधन के बाद नेशनल लोक अदालत का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर बिजली कंपनी, बीमा सहित विभिन्न बैंकों के पंडाल लगाए गए थे। शुरुआती दौर में बारिश होने से कुछ देर के लिए यहां व्यवस्थाएं गड़बड़ा गई थीं। पंडालों में बैठे अधिकारी, कर्मचारी फाइलें हाथ में लेकर यहां वहां भागे वहीं लोगों को भी बूंदाबांदी के कारण परेशानी हुई। हालांकि बारिश थमने के बाद स्थिति सामान्य हाे गई। परिसर में लगे पंडालों से सबसे ज्यादा भीड़ विद्युत मंडल के प्रकरणों को सुलझाने लगी रही। यहां आए उपभोक्ताओं का कहना था कि बिजली कंपनी द्वारा केवल वसूली की जा रही है, लोगों की समस्याओं का निराकरण नहीं हो रहा है।

शहर के सुनील जैन ने बताया कि उनका 4 जून 2012 का प्रकरण है जिसमें 40362 का बिल बकाया था यहां आने पर उसमें 19340 रुपए ब्याज जोड़कर बिल की राशि बढा़ दी गई और ब्याज में आधी छूट बताकर उन्हें राशि जमा करने को कहा गया। इसलिए उन्होंने राशि जमा नहीं की। खजरी गांव से आए गंगाराम पटेल ने बताया कि उनके पिता के नाम से पंप का कनेक्शन है लेकिन बिजली कंपनी के द्वारा उनके नाम से रसीद भेजी है जिसमें 6000 रुपए का बकाया जमा करने को कहा गया है यहां आने के बाद भी उनकी समस्या का हल नहीं हुआ। शहर के जटाशंकर कालोनी निवासी सुनील रजक ने बताया कि यहां बिल से ज्यादा राशि लोगों से वसूली जा रही है। जितन