पंचमुखी हनुमान मंदिर में भूमिपूजन
दमोह. स्थानीयसिविल वार्ड नंबर 4 स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर मे शनिवार को गौधूलि बेला में श्रीश्री हनुमत महायज्ञ का ध्वजारोहण भूमिपूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान पूजन ध्वजारोहण कार्य बड़ी धूमधाम गाजे-बाजे के साथ किया गया। इस आयोजन में पंडित महेंद्र गर्ग, रवि शास्त्री, ओमप्रकाश शास्त्री, रामअवतार शास्त्री, आशीषदत्त कटारे, कमलेश शास्त्री, वनमाली शास्त्री, बालकृष्ण शास्त्री सहित परम यादव सहित बड़ी संख्या में भक्तजन मौजूद थे।