- Hindi News
- मुंबई की जहांगीर आर्ट गैलरी में लगी दमोह के दो छाया चित्रकारों की प्रदर्शनी
मुंबई की जहांगीर आर्ट गैलरी में लगी दमोह के दो छाया चित्रकारों की प्रदर्शनी
विश्वनाथ सचदेव और जयप्रकाश चौकसे ने किया प्रदर्शनी का शुभारंभ
भास्कर संवाददाता. दमोह
देश की जिस प्रसिद्ध आर्ट गैलरी तक पहुंचने कलाकार तरसते हैं, मुंबई की उस जहांगीर आर्ट गैलरी में दमोह शहर के दो प्रसिद्ध छाया चित्रकारों को एक साथ अपनी कला का हुनर दिखाने का मौका मिला है। छाया चित्रों की अलग-अलग विधा में पारंगत छाया चित्रकार मनोहर काजल और आभा भारती के द्वारा खीचें गए फोटोग्राफ की प्रदर्शनी इन दिनों मुंबई की जहांगीर आर्ट गैलरी में चल रही है।
9 दिसंबर से शुरू हुई यह प्रदर्शनी 15 दिसंबर तक चलेगी। इस प्रदर्शनी का उद्घाटन भारतीय विद्या पीठ द्वारा प्रकाशित नवनीत पत्रिका के संपादक विश्वनाथ सचदेव और दैनिक भास्कर के पर्दे के पीछे कालम राइटर जयप्रकाश चौकसे ने किया। इस प्रदर्शनी में मनोहर काजल के ग्राम्य जीवन पर केंद्रित चित्र और आभा भारती के बादलों की बहुरंगी दुनिया के चित्र एक साथ कलाप्रेमियों के लिए प्रदर्शित किए गए हैं।
राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त छाया चित्रकार मनोहर काजल ने जहांगीर आर्ट गैलरी मुंबई में बुंदेलखंड के ग्राम्य जीवन पर केंद्रित 60 चित्रों की प्रदर्शनी लगाई है। अपने पहले फोटो एलबम ग्राम्या को लेकर देशभर में पहले ही ख्याति अर्जित कर चुके मनोहर काजल फोटोग्राफी के साथ चित्रांकन और साहित्य में भी गहरी रुचि रखते हैं। इस साल 6 से 11 मई तक भोपाल के भारत भवन में भी काजल के छाया चित्रों की प्रदर्शनी लग चुकी है। लेकिन मनोहर काजल के चित्रों की प्रदर्शनी जहांगीर आर्ट गैलरी मुंबई में दुनियाभर के कलाप्रेमियों को अपनी ओर आकर्षित कर रही है।
उधर शहर की ही कवियत्री एवं छाया चित्रकार आभा भारती ने बादलों की दुनिया को अपने निजी कैमरे में कैद करके बादलों के रंग-रूप का नया सृजन किया है। लंबे समय से बादलों की आकृतियों कैमरे में उतारकर उन पर कविताएं लिखती रही आभा भारती की कई प्रदर्शनी देशभर में लग चुकी हैं। उन्होंने बादलों को गणेश, ओम, शिव सहित अनेक रूपों में बदलते हुए कैमरे में कैद किया है। ऐसे ही हजारों फोटो में से 60 चुनिंदा छायाचित्र मुंबई की जहांगीर कला बीथिका में सजे हुए हैं।
प्रदर्शनी का उद्घाटन करने आए नवनीत के संपादक विश्वनाथ सचदेव और जयप्रकाश चौकसे ने श्री काजल और आभा भारती के चित्रों को देखकर दोनों की कला को सराहा है। दोनों कलाकारों ने प्रदर्शनी के साथ ही अपने