- Hindi News
- निरीक्षण में गैरहाजिर मिले शिक्षकों का वेतन कटेगा
निरीक्षण में गैरहाजिर मिले शिक्षकों का वेतन कटेगा
तेंदूखेड़ा. ब्लाॅकके अनेक स्कूलों शनिवार को दमोह से आई टीम ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गैर हाजिर शिक्षकों का एक दिन का वेतन काटने की कार्यवाही प्रस्तावित की गई। टीम के द्वारा प्राइमरी मिडिल स्कूल पिडरई पांजी, प्राइमरी स्कूल अमवाही, भटरिया, प्राइमरी एवं मिडिल स्कूल इमलीडोल, प्राइमरी एवं मिडिल स्कूल पाड़ाझिर का निरीक्षण किया। जिसमें प्राइमरी स्कूल इमलीडोल के शिक्षक रंजीत सिंह राजपूत गैर हाजिर थे जिनका एक दिन का वेतन रोकने की कार्यवाही के साथ स्कूल में दर्ज उपस्थिति बढ़ाने के लिए एवं प्रतिभा पर्व पर वरिष्ठ कार्यालय से प्राप्त निर्देशों का पालन करने एवं समस्त शिक्षकों को शिक्षक उपस्थिति पंजी में अपने आने एवं जाने का समय दर्ज कर हस्ताक्षर करने के निर्देश दिए। साथ ही पोर्ट फोलियो फाइल, मूल्यांकन पंजी, माता रोस्टर, रेडियो पंजी, कैशबुक आदि का निरीक्षण किया। टीम में एपीसी डीके जैन, अवधेश मेहरा एवं तेंदूखेड़ा जनपद शिक्षा केंद्र से बीएसी स्वदेश नेमा मौजूद थे।