24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का समापन
स्थानीय शांतिनगर प्रोफेसर कालोनी में चल रहे 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का चौथे दिन शनिवार को वैदिक रीति से पूर्णाहूति के साथ समापन हो गया। सुबह से हवन कुंड में आहूतियां देने बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं ने यज्ञ कुंड में आहुतियां देकर यज्ञ कुंड की परिक्रमा लगाकर पुण्यलाभ अर्जित किया। दोपहर में प्रवचन सुनने श्रद्धालुओं की भीड़ रही।
कार्यक्रम में हजारों धर्म प्रेमियों ने यज्ञशाला में सबको सद्बुद्धि सबके उज्जवल भविष्य हो, इस उद्देश्य से आहुतियां समर्पित की पूर्णांहुति की पूर्व संध्या पर संपन्न हुए 1008 वेदी दीप यज्ञ में भी हजारों नर नारियों ने हिस्सा लेकर संकल्प में अपनी अपनी बुराईयां छोडी़। आयोजन के पूर्णांहुति में मप्र शासन के वित्त मंत्री जयंत मलैया ने पहुंचकर पुण्यलाभ लिया।
इस अवसर पर पूर्व सांसद मंत्री डॉ. रामकृष्ण कुसमरिया, पूर्व विधायक आनंद श्रीवास्तव, कृष्ण आनंद सहित बडी़ संख्या में बुद्धिजीवी गणमान्य लोगों की मौजूदगी रही। इस अवसर पर अनेक संस्कार भी संपन्न किए गए। कार्यक्रम के अंत में गायत्री शक्तिपीठ के व्यवस्थापक पंकज हर्ष श्रीवास्तव ने सभी का आभार जताया।
पानी की फुहार में निकली कलश यात्रा
दमोह. प्रोफेसर कालोनी स्थित श्रीराम मंदिर परिसर में 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ के आयोजन में हवन कुंड में आहूतियां देते श्रद्धालु।