दुर्घटना में छात्रा सहित तीन घायल
दुर्घटना में छात्रा सहित तीन घायल
दमोह| वाहन दुर्घटना में एक छात्रा सहित तीन लोग घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी अनुसार नोहटा थाना क्षेत्र के हथनी निवासी रवि तोमर की 12 वर्षीय बेटी किरण स्कूल जा रही थी तभी तेज रफ्तार बाइक चालक ने उसे टक्कर मार दी। वहीं तेजगढ़ थाना क्षेत्र के घमारा निवासी इमरत पिता निर्भय लोधी 40 एवं हिन्नाई ऊमरी निवासी रामनाथ पिता कलू सेन 28 को चोट लगने पर घायल अवस्था में इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।