पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

दो दुकानदारों में विवाद

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्थानीय जबलपुर नाका कलेक्टोरेट के सामने मंगलवार की दोपहर फोटो दुकान संचालकों के बीच आपस में विवाद हो गया। मामले ने इतना तूल पकड़ा की पुलिस आकर मामला शांत कराना पड़ा।

जानकारी के अनुसार हालही में जबलपुर नाका के पास एक जय माता के नाम से फोटोकाफी मशीन की दुकान खोली गई है। जो सस्ते दाम पर फोटोकाफी करते हैं। इसी दुकान के बाजू से दुष्यंत नामक युवक की दुकान खुली है। नई दुकान खुलने से उसकी दुकानदार प्रभावित हो रही थी, जिसके चलते उनके बीच मनमुटाव चल रहा था। मंगलवार को दोनों के बीच कहासुनी हो गई। मामले की जानकारी लगते ही भगवती मानव कल्याण संगठन के सदस्य भी पहुंच गए। इसी दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजू गुप्ता से भी दुकानदार की कहासुनी हो गई। मामले को बढ़ता देखकर कोतवाली पुलिस को बुलाया गया। जय माता के नाम से दुकान संचालित करने वाली युवती ने इस बीच फोटो काॅपी मशीन फेंकने का प्रयास भी किया, तो आसपास के लोगों ने जाकर उसे पकड़ लिया। युवती बाद मंे कार्यकर्ताओं के साथ कोतवाली पहुंची और दूसरे पक्ष की शिकायत दर्ज कराई।

खबरें और भी हैं...