पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • स्वामी विवेकानंद कॅरियर मार्गदर्शन का समापन

स्वामी विवेकानंद कॅरियर मार्गदर्शन का समापन

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्वामी विवेकानंद कॅरियर मार्गदर्शन का समापन

भास्कर संवाददाता | दमोह
स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के अन्तर्गत पीजी कॉलेज में फुड प्रिजर्वेशन एवं प्रोसेसिंग विषय पर 21 दिवसीय प्रशिक्षण का समापन प्राचार्य डॉ. बीडी अहिरवार की अध्यक्षता में हुआ। इस अवसर पर कॉलेज के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. एसके श्रीवास्तव विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। समापन अवसर पर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के संयोजक डॉ. व्हीके रोहित के साथ डॉ. आलोक जैन, डॉ. आरके व्यास एवं डॉ. जीपी अहिरवाल की उपस्थिति में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्राचार्य के द्वारा प्रमाण पत्र वितरित किए गए। प्रशिक्षण कार्य देवेंद्र चौबे के द्वारा दिया गया एवं शासन की विभिन्न योजनाओं से अवगत कराया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. कीर्तिकाम दुबे ने किया। कार्यक्रम में डॉ. एएच अंसारी ने आभार माना।

खबरें और भी हैं...