पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • झूठे केस में फंसाकर मामला दर्ज करने का आरोप लगाया

झूठे केस में फंसाकर मामला दर्ज करने का आरोप लगाया

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पीड़ितों ने एसपी को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की

भास्कर संवाददाता | दमोह

जिले के हटा थानांतर्गत ग्राम सड़क हरदुआ के ग्रामीणों ने मंगलवार को एसपी ऑफिस पहुंचकर झूठे मामले में फंसाने वाले आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन के माध्यम से राजाबाई पति ब्रजेश मुंडा ने बताया कि उसके पति ब्रजेश कुमार 6 फरवरी को अपने खेत में सिंचाई कर रहे थे, तभी गांव के सुरेश पटेल ने आकर कहा कि तुम्हें हटा के शराब ठेकेदार सवेंद्र राय ने घर बुलाया है और वह बाइक पर बैठाकर ले गया। दूसरे दिन पता चला कि सरवेंद्र राय के घर उसके पति के साथ जमकर मारपीट की गई और 325 पॉव अवैध शराब रखने का फर्जी मामला बनवा दिया। पीड़िता ने बताया कि इस मामले में आरोपी शराब ठेकेदार ने आबकारी विभाग में पदस्थ आरक्षकों को पैसा देकर उनके पति पर मामला बनवाया है। उन्होंने एसपी से इस मामले की निष्पक्ष जांच कर पति पर बनाए गए झूठे मुकदमे को वापस लेने एवं शराब ठेकेदार एवं आबकारी विभाग के कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग की है।

दमोह। पीड़ित परिवार के लोगों ने एसपी ऑफिस पहुंचकर ज्ञापन सौंपा।

खबरें और भी हैं...