ग्वालियर ने सागर टीम को 6 गोल से हराया
स्थानीय पीजी कॉलेज में राज्य स्तरीय महिला फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें सागर, ग्वालियर, रीवा व इंदौर की टीमों ने भाग लिया। सागर व ग्वालियर के बीच पहला मैच खेला गया। जिसमें सागर 6 गोल से हार गई। दूसरा मैच इंदौर व रीवा के बीच खेला गया जिसमें रीवा ने दो गोल कर विजयी रही। फाइनल मैच बुधवार को दोपहर ढाई से खेला जाएगा। जिसमें ग्वालियर व रीवा के बीच होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्राचार्य बीडी अहिरवार ने सभी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। संचालन इंदिरा जैन ने किया। आभार एसजीएस जैदी स्पोर्टस ऑफिसर ने किया।
दमोह। पीजी कॉलेज में राज्यस्तरीय महिला फुटबाल प्रतियोगिता में प्रदर्शन दिखाती महिला खिलाड़ी। जिसमें रीवा ने दो गोल कर विजयी रही।