पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ग्रामीणों ने एसपी को सौंपा आवेदन

ग्रामीणों ने एसपी को सौंपा आवेदन

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दमोह | बटियागढ़ ब्लाक के फुटेराकलां गांव के लोगों ने मंगलवार को एसपी आफिस पहुंचकर एक आवेदन एसपी को सौंपा है। जिसमें कहा गया है कि फुटेराकलां गांव में राधा मोहन का प्राचीन मंदिर है। जहां पर भक्त, पूजन, भजन एवं दर्शन के लिए सुबह शाम मंदिर में आते हैं। जिसमें कुछ हरिजन एवं आदिवासी भी जाते हैं। ग्रामीणों ने बताया कि योगेश खरे द्वारा कीर्तन मंडल व प्रभातफेरी को रोककर गाली गलौज करके भगा दिया जाता है तथा राजबहादुर खरे द्वारा प्रभातफेरी वालो को मारने की धमकी दी जाती है कि तुम लोग मंदिर में आए तो तुम सबको चोरी के आरोप में फंसवा दूंगा। हरिजनो से अभद्रता व अपशब्द बोलकर भगा दिया जाता है। जिससे समाज में आक्रोश है। एवं ग्रामीणों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचती है। समस्त ग्रामवासियों ने एसपी से मांग की है कि आरोपियों के विरूद्ध कानूनी कार्यवाही की जाए। इस दौरान गनपत, प्रकाश, मोहनी, मूरत सिंह सहित अनेक ग्रामवासियों की मौजूदगी रही।

खबरें और भी हैं...