ट्रक ने कार को टक्कर मारी
डपंर मकान में घुसा,दो घायल
अलग-अगल सड़क हादसों में 6 घायल
जिलेमें हुए अलग-अलग सड़क हादसों में छह लोग घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने बताया कि नोहटा थाना क्षेत्र के बिजौरी गांव निवासी सुरेश पिता लटोरा अहिरवाल (40) बाइक से जबेरा की ओर जा रहा था कि सड़क हरदुआ के पास सामने से रही एक फोर व्हीलर गाड़ी ने उसे टक्कर मार दी जिससे उसे चोटें आई।
हटा थाना अंतर्गत गांव निवासी विश्वनाथ पिता काशीराम पटेल(42) मंगलवार की शाम पटेरा से बाइक से अपने घर जा रहा था कि कुंडलपुर के पास सामने से रही अज्ञात जीप चालक ने उसे टक्कर मार दी जिससे उसे गंभीर चोटें आई।
वहीं पटेरा थाना क्षेत्र के राजाबंदी निवासी राजू पिता रामसेवक पटेल (23), नोहटा थाना क्षेत्र के कुलुआ गांव निवासी केशवाई पति चरन सिंह (22), सुमंताबाई पति दिलीप सिंह (23), उत्तर प्रदेश के हलिया निवासी कुंजन पिता साकेलाल सिंह (30) का सड़क हादसा होने से घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
नरसिंहगढ़। माइसेम सीमेंट फैक्टरी के मुख्य गेट के सामने कार एवं ट्रक में आमने सामने जोरदार भिड़ंत हो गई हालांकि हादसे में किसी को चोट नहीं आई।