आरएसएस ने किया पथसंचलन, स्वागत हुआ
सरस्वती स्कूल में हुआ कार्यक्रम
भास्करसंवाददाता| दमोह
स्थानीयसरस्वती कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल में बुधवार की दोपहर शहर के एक दर्जन स्कूलों के दो सौ से अधिक छात्रों सहित आरएसएस के स्वयंसेवकों ने शहर में पथ संचलन निकाला।
पथ संचलन बस स्टैंड, घंटाघर, टॉकीज तिराहा, कीर्ति स्तंभ बस स्टैंड होते हुए पुन: सरस्वती स्कूल पहुंचा।
जहां कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाकौशल प्रांत के सह प्रांत प्रचारक नागेंद्र वरिष्ठ ने कहा कि युवाओं में चरित्र, संस्कार, राष्ट्रप्रेम की भावना जाग्रत करने के लिए इस तरह के आयोजन किए जा रहे हैं। इसका उद्देश्य देश को विश्वगुरु बनाने के साथ भारत की अलग पहचान बनाना है। इसके लिए युवाओं को राष्ट्र-चिंतन की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि हमें भारत के खोए हुए वैभव को पुन: लौटाना है। इसके लिए सभी के मन में राष्ट्रप्रेम की भावना जाग्रत होना आवश्यक है। कार्यक्रम के दौरान तहसील प्रचारक शालिगराम सहित अनेक स्वयंसेवक मौजूद रहे।
दमोह। राष्ट्रीय स्वयं सेवकों ने बुधवार को शहर में पथ संचलन एवं कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।