- Hindi News
- 24 कुंडीय महायज्ञ आयोजन, निकली शोभायात्रा
24 कुंडीय महायज्ञ आयोजन, निकली शोभायात्रा
शांतिनगर कॉलोनी स्थित श्रीराम मंदिर परिसर में आज से शुरू होगा महायज्ञ
अखिलविश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के द्वारा शहर के शांतिनगर प्रोफेसर कॉलोनी स्थित श्रीराम मंदिर प्रांगण में 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन 10 से 13 दिसंबर तक किया जा रहा है। महायज्ञ की शुरूआत के पहले बुधवार की दोपहर 3 बजे से यज्ञ स्थल से भव्य कलशयात्रा निकाली गई।
इस दौरान सैकड़ों महिलाएं पीले वस्त्र धारण किए सिर पर कलश लिए चल रहीं थी। कलशयात्रा पूरे कॉलोनी क्षेत्र का भ्रमण कर पुन: यज्ञशाला पहुंची। जहां पर शांतिकुंज हरिद्वार की टीम ने कलश की स्थापना कर पूजन किया।
इसके बाद सामूहिक रूप से आरती की गई। जोन प्रभारी मोतीलाल शर्मा ने बताया कि 11 एवं 12 दिसंबर को सुबह 6 से 7.30 बजे तक सामूहिक जप ध्यान एवं सुबह 8 बजे से 11 बजे तक गायत्री महायज्ञ एवं संस्कार, दोपहर 3 बजे से 6 बजे तक संगीत प्रवचन एवं 12 दिसम्बर को सायं 6 से 7 बजे तक द्वीप महायज्ञ के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
वहीं 13 दिसंबर को सुबह 6 से 7.30 बजे तक सामूहिक जप ध्यान एवं 8 से 12 तक गायत्री महायज्ञ एवं टोली विदाई की जाएगी। महायज्ञ की समस्त वैदिक क्रियाएं शांतिकुंज की पांच सदस्यीय टोली द्वारा पूरी की जाएगी।
इस अवसर पर टोली नायक प्रदीप अवस्थी, सहायक टोली नायक उमाकांत शर्मा, हेमलाल ततदर्शी, यशवंत, सतीश गुप्ता, पंकज हर्ष श्रीवास्तव, मालती असाटी, आनंद श्रीवास्तव, संतोष मोदी सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
दमोह| चौबीसकुण्डीय गायत्री महायज्ञ आयोजन के लिए बुधवार को शहर में कलश यात्रा निकाली गई।