पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 25 बकायादारों के काटे गए कनेक्शन

25 बकायादारों के काटे गए कनेक्शन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरसे लगे ग्राम आमचौपरा में बुधवार की दाेपहर बिजली विभाग की टीम ने छापामार कार्रवाई कर 25 बकायादारों के कनेक्शन काटे गए। इस दौरान क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति मच गई।

कनिष्ठ यंत्री दुर्गा झारिया ने बताया कि गांव में आधा सैकड़ा से अधिक लोगों द्वारा कई माह से बिजली बिल जमा नहीं किया जा रहा था। कई बार मौखिक सूचना देने के बाद भी बकाया राशि जमा नहीं की जा रही थी। जिसके चलते यहां के 25 से अधिक बकायादारों के कनेक्शन काटे गए। इन सभी लोगों पर दो लाख रुपए से अधिक राशि के बिल बकाया हैं।

गुरुवार को भी कनेक्शन काटे जाएंगे। इनमें ज्यादातर लोग ऐसे भी हैं जो साधन संपन्न होते हुए भी बिल जमा करने में आनाकानी कर रहे हैं। इस कार्रवाई के दौरान, लाइनमेन हरिसिंह, राकेश तिवारी, भानसिंह पटैल, गनपत सिंह, मीटर वाचक अखिलेश खरे सहित अन्य कर्मचारी शामिल रहे।

गौरतलब हो कि बिजली कंपनी पर जिले में करोड़ों रुपए की राशि बकाया चल रही है।

पिछले दिनों कंपनी के एमडी के निर्देश के बाद तेजी से वसूली अभियान चलाया जा रहा है। शहर के बाद अब ग्रामीण क्षेत्रों में भी कार्रवाई शुरू हो गई है।