- Hindi News
- सीएमओ बोले दस दिन ही हो पाएगी पेयजल सप्लाई
सीएमओ बोले दस दिन ही हो पाएगी पेयजल सप्लाई
टैंकर से पानी भरने के विवाद पर मारपीट
दमोह| शहरमें जल संकट गहराते ही विवाद भी होने लगे हैं। बुधवार को शोभानगर में टैंकर से पानी भरने के विवाद पर मारपीट हो गई। जिसमें एक महिला सहित युवक घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी अनुसार बुधवार सुबह करीब साढ़े 9 बजे मोहल्ले में पानी का टैंकर आया था। जल संकट से जूझ रहे वार्डवासी टैंकर देख पानी के लिए टूट पड़े और इसी दौरान रसिया बेगम पति शेख रसूल (29) एवं बहीद खान में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट तक पहुंचा गया। मारपीट में रसिया और बहीद को चोंटें आई हैं। घायल रसिया ने बताया कि उन्हें बहीद, जिवराल ने लोहे के पाइप मार दिए जिससे वे घायल हो गईं। वहीं घायल बहीद की प|ी साहमीन ने बताया कि पानी के विवाद पर से रसिया के पति रसूल ने उनके पति को लोहे की राड मारकर घायल कर दिया और अपनी प|ी को भी चोट पहुंचाई जिससे वह घायल हो गई। दोनों पक्षों के घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है।
दमोह| शहरके कई वार्डों में दस दिनों से पेयजल की सप्लाई नहीं हुई है। लोग निजी जल स्त्रोतों वार्ड के हैंडपंपों के सहारे।
वैकल्पिक व्यवस्था कर वार्डों में पहुंचाया जाएगा पेयजल
भास्करसंवाददाता| दमोह
कमबारिश का असर अभी से दिखने लगा है। शहर को पेयजल की आपूर्ति करने वाले राजनगर तालाब की स्थिति खराब होने से शहरवासियों को अभी से पेयजल के लिए मोहताज होना पड़ रहा है। शहर के अधिकांश वार्डों में पिछले एक पखवाड़े से पेयजल की सप्लाई नहीं हुई है। पेयजल सप्लाई ठप होने से लोग बूंद-बूंद पानी के लिए भटक रहे हैं। वहीं पानी के लिए अभी से विवाद भी शुरू हो गए हैं। बुधवार को शोभानगर में पानी के टैंकर पर पानी भरने को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया जिसमें दो लोगों को चोंटें आई हैं।
नगर पालिका अधिकारियों के अनुसार राजनगर तालाब में पानी लगभग खत्म हो गया है। जलभराव क्षेत्र में मात्र दस दिन का पानी शेष है जिसे संरक्षित करके रखा गया है। राजनगर तालाब में पानी की कमी के कारण पेयजल व्यवस्था गड़बड़ा गई है। शहरवासियों तक पेयजल पहुंचाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था बनाई जाएगी। इसके लिए पहले बैठक होगी जिसमें विचार विमर्श होगा।
शहर के बिलवारी मोहल्ला, नूरी नगर, शोभानगर, खजरी मोहल्ला, फुटेराव